May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


*

मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन रहेंगे उपस्थित
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस‘ के रूप में मनाया जाएगा, तब से इस दिन को उनकी वीरता और बलिदान के रुप में याद किया जाता है।
वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में वीर बाल दिवस विषय पर संगोष्ठी एवं डाक्यूमेंट्री मूवी का प्रदर्शन गीतांजलि भवन सभागार मेनरोड कोरबा में शाम 5 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजीव सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सूर्य प्रकाश पांडे समन्वयक सरस्वती शिक्षण समिति कोरबा एवं अमरीक सिंह धंजल पूर्व सचिव गुरुद्वारा श्री गुरुशरण सिख सभा कोरबा शामिल होंगे।
उक्ताशय की जानकारी सतवीर सिंह (सोनू भाटिया) जिला संयोजक भाजपा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कोरबा ने देते हुए आमजनो से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने विनम्र अपील की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.