July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर दौरे पर रवाना हुए. रवानगी से पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के हसदेव बचाओ आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वन कटाई की अनुमति जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब का है. वहां जो भी हुआ है कांग्रेस की सरकार में उनकी अनुमति से हुआ है.

मुख्यमंत्री ने दो साल का बकाया बोनस राशि जारी करने पर कहा बीजेपी के संस्थापक और छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिन है. मोदी की गारंटी में छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों से वादा किया था. 15 साल की सरकार में दो साल का बोनस नहीं दे पाए थे. आज लगभग 12 लाख किसानों को एक मुश्त बोनस उनके अकाउंट में ट्रांफर कर रहे हैं, यह बड़े हर्ष की बात है.


बता दें कि सरगुजा जिले में स्थित जैव विविधता संपन्न हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा पूर्व कांते बासन (पीईकेबी) कोयला खदान परियोजना के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है. जंगल बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हसदेव क्षेत्र में कोयला खनन का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.