July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा के समीप ग्राम दादर खुर्द में शीतकालीन छुट्टियों के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति ईश्वर सभी पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता रजनीश देवांगन के मुख्य अतिथि में हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया। शीतकालीन छुट्टियों के मौके पर अंचल के क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता सहित अन्य खेलकूद आयोजित किए जा रहे हैं। दादर खुर्द में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रजनीश देवांगन ने खिलाड़ियों से रूबरू हुए तथा सभी को खेल भावना आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से हमें शारीरिक और मानसिक लाभ मिलता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और इससे यह खेल में संभव है खेलकूद में हर किसी को अपना जौहर दिखाना चाहिए। व्यायाम के साथ भरपूर मनोरंजन मिलता है। इस मौके पर आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकुमार राठौर, यासीन खान गोप लाल राठिया देवेंद्र चौहान सदानंद पटेल रामदास पटेल के साथ लालीराम पटेल महेंद्र पटेल लक्ष्मण जटवार छोटेलाल साहू हेमंत चंद्र दौऊ साहू लक्ष्मी गुप्ता उमाशंकर प्रफुल्ल पटेलविक्की पटेल उम्मीद केवट अशोक पटेल विशेश्वर पटेल पिंटू यादव सहित समस्त ग्रामवासीक्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.