July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दिनॉक 23 दिसम्बर 2023 दिन शनिवार को कोरबा विधान सभा से नव निर्वाचित विधायक, मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय एवं जनप्रिय नेता श्री लखनलाल देवांगन का श्री सप्तदेव मंदिर के समक्ष भव्य स्वागत मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी, संजय मोदी, राजा मोदी, गौरव मोदी, हार्दिक मोदी एवं किरण मोदी के द्वारा फूलों की माला, पुष्प गुच्छ, एवं पुष्पों की वर्षा कर एवं भव्य आतिशबाजी कर किया गया एवं लखनलाल जी ने अशोक मोदी जी के चरण स्पर्श कर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया।

विदित हो कि श्री लखनलाल देवांगन ने वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कोरबा विधानसभा से अप्र्रत्याशित जीत हासिल कर भा.ज.पा. का परचम कोरबा में लहराया एवं दिनॉक 23 दिसम्बर को उनकी एक भव्य यात्रा निकाली गई एवं इस यात्रा का मंदिर के समक्ष पहुॅचने पर भव्य स्वागत किया गया।

श्री मोदी जी के साथ साथ इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. नवीन तिवारी, गोविन्दा, नरेश सिंह, आशीष सिंह ठाकुर एवं बी. एल. शर्मा जी के साथ अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.