July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायक चैतराम ने कहा की आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न,छत्तीसगढ़ के निर्माता स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को हर वर्ष की तरह सुशासन दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रिय,प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन द्वारा मण्डल स्तर पर विभिन्न सेवा कार्यक्रम कर मना रही है एवं अपने जन घोषणा पत्र में किसानों से किये हुए वायदे 2 साल का बकाया बोनस किसानों को देने जा रही है।आज नगर पंचायत गीदम,कृषि उपज मंडी हारम एवं बालूद के विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक चैतराम मौजूद रहे | भाजपा मण्डल अध्यक्ष गीदम राजेश कश्यप ने कहा की मोदी की गारंटी पर भरोसा कर जनता प्रदेश में सुशासन की सरकार लेकर आई है इसी तारतम्य में भाजपा मण्डल गीदम द्वारा उत्कृष्ट कवि,लेखक ,विचारक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर हारम में संचालित वृध्दाश्रम में वृध्द माताओं को कंबल एवं अस्पताल गीदम में फल वितरित कर जंयती मनाई गई | इस दौरान भाजपा के मण्डल पदाधिकारी ,युवा मोर्चा के पदाधिकारी समेत समस्त वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.