August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में खड़ी मालगाड़ी से कोयला निकालते समय ओएचई तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं हादसे के मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना तुरंत 112 को दी गई, जिसके बाद राहगीरों की मदद से घायल युवक को अस्पताल भेजा गया।
मामला कोरबा-पश्चिम क्षेत्र दीपका थाना अंतर्गत बेलटेकरी बसाहट विवेकानंद नगर के पास घटित हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी के ऊपर 25 हजार वोल्ट का ओएचई तार गुजर रहा था। वहीं युवक खड़ी मालगाड़ी से कोयला निकाल रहा था, कि अचानक करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। घायल युवक का नाम झाबर निवासी शिवराज यादव पिता परसराम यादव उम्र 20 साल बताया जा रहा है।
आनन-फानन में लोगों ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीपका ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवराज को चिकित्सकों ने कोरबा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि कोरबा अस्पताल से शिवराज यादव को गहन चिकित्सा के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
कोरबा-पश्चिम क्षेत्र दीपका खदान के गांधीनगर साइडिंग में मालगाड़ी से कोयले की ढुलाई दीगर प्रांतों को की जाती है। यह रेलवे लाइन विवेकानंद नगर बेलटेकरी के पास से गुजरती है। यहां मालगाड़ी से कोयला परिवहन किया जाता है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.