July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


“विकसित भारत संकल्प यात्रा” का आयोजन ग्राम पंचायत धवईपुर में
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  “विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन गुरुवार को जनपद पंचायत के ग्राम धवईपुर में रखा गया। सर्वप्रथम भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जिन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा चुका है व जिन्हें प्रारंभ किया गया है, उन सभी को वेनिटी वैन में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गांव-गांव में घूम-घूमकर ग्रामीणों को बताया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे ने विधिवत पूजन-अर्चना कर फीता काटकर वेनिटी वैन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य रामप्रसाद कोराम, सरपंच शारदा देवी कोराम, महामंत्री राजेन्द्र टंडन, कोषाध्यक्ष अजय धनोदिया, राजेश यादव प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी छत्तीसगढ़, स्नेहलता पटेल, ओमप्रकाश डिकसेना, प्रह्लाद साहू, विनोद राज, विनय सिंह गहलोत सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित नागरिकों ने मंचस्थ अतिथियों का पुष्प-गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिन्हें मंच से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ विभाग, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी, राजस्व विभाग, आयुर्वेद विभाग, जनपद पंचायत, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर कैंप लगाया, जिसमें गरीब वर्ग के लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.