July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


जातिगत समीकरण के हिसाब से नए चेहरे को मिला मौका
लखनलाल देवांगन के पक्ष में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बनाया था माहौल
कोरबा  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट में विधायक लखनलाल देवांगन ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। जातिगत समीकरण के हिसाब से उन्हें मंत्री बनाकर ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। उन्हें मंत्री बनाए जाने का फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।
विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से सरकार के मंत्रिमंडल गठन और नामों को लेकर चर्चा चल रही थी। भाजपा किसे मंत्री बनाएगी, इसे बेहद गोपनीय रखा गया। जिन्हें मंत्री बनाया गया है, उन्हें भी पहले इसकी जानकारी नहीं थी। मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण के अलावा जिलों का भी ख्याल रखा गया। नेताओं को उनके कद के हिसाब से मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।
लखनलाल देवांगन ओबीसी वर्ग (देवांगन जाति) के नेता है। कोरबा जिले में उनकी काफी संख्या है। कोरबा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनकी चुनावी सभा ली थी। 15 साल बाद कोरबा में कमल खिलाने का इनाम उन्हें मंत्री पद के रूप में मिला है। माना जा रहा है कि कोरबा से मंत्री बनाने का फायदा लोकसभा चुनाव में मिलेगा। इस समीकरण को ध्यान में रखते हुए उन्हें मौका दिया गया है।
लखनलाल देवांगन सहज और सरल स्वभाव के जमीनी नेता हैं। उन्होंने कोरबा में कपड़े की दुकान चलाकर नगर निगम में 1999 में पार्षद का चुनाव लड़ा, जिसके बाद भाजपा की राजनीति में सक्रिय हो गए। इस दौरान संगठन में वे कई पदों पर रहे, फिर साल 2004 में कोरबा नगर निगम के मेयर बने। इसके बाद उन्हें 2013 में कटघोरा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया और चुनाव जीत गए।
कोरबा विधानसभा सीट पर पिछले 15 साल से भाजपा की लगातार हार हो रही थी। जब भाजपा की सरकार थी, तब भी कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने चुनाव जीता था। इस बार लखनलाल देवांगन ने उनकी जीत की हैट्रिक पर ब्रेक लगा 26 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.