August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अंचल में जेसीआई कोरबा सेन्ट्रल का वार्षिक चुनाव होटल जश्न में आयोजित किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से जेसीआई राजन बर्नवाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, इसमें मुख्य रूप से इंजीनियर राज अग्रवाल चुनाव अधिकारी के रूप में बजरंग अग्रवाल, हरीश लालवानी एवं घनश्याम अग्रवाल की विशेष भूमिका रही। इसमें प्रकाश जैन, राजेश अग्रवाल योगेश जैन, दिव्यानंद अग्रवाल, सजन अग्रवाल, जगदीश सोनी इत्यादि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
जेसीआई क्लब क़रीब 115 देशों में तथा भारत में छब्बीस राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहा है। भारत में वर्ष 1949 में एवं कोरबा में 1996 में क़रीब सत्ताईस वर्ष पूर्व इसकी स्थापना की गयी थी। विशुद्ध रूप से सेवा भावी संस्था जेसीआई के पूरे भारत में दो लाख से अधिक सदस्य सक्रिय होकर काम कर रहे है।
क़रीब 27 वर्षों से कोरबा में कोरबा सेंट्रल जेसीआई, जूनियर जेसीआई, जेसीरेट विंग के रूप में काम कर रहा है। सत्र 2024-25 के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले जेसीआई सदस्य राजन बर्नवाल को सर्व सहमति से नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया हैं।
अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष राजन बर्नवाल ने कहा की “जेसीआई के साथियों ने जिस विश्वास के साथ मुझे अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है, उसमे खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा” साथ ही सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि आगामी सत्र में जेसीआई के भवन के निर्माण को अवश्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा की जेसीआई और जेसीआई लीजेंड दोनों मिलकर ऐसा काम करेंगे जिससे इसकी उद्देश्यों की पूर्ति हो सके और दोनों के मिलकर काम करने से एक अमित छाप छोड़ने में हम कामयाब होंगे ऐसा मेरा विश्वास है

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.