July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा शहर में संचालित सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल कोरबा में 23वाँ वार्षिक उत्सव 21 दिसंबर को संध्या 4 बजे शुभारंभ किया जायेगा। प्रथम दिवस वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, विशिष्ठ अतिथि कृष्णा कुमार सूर्यवंशी न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय एवं विशिष्ठ अतिथि प्रदीप कुमार साहू, अपर कलेक्टर कोरबा के द्वारा शुभारंभ किया जायेगा।
द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि के रुप में जी.पी. भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी, विशिष्ठ अतिथि विक्रम प्रताप चंद्रा, न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय उपस्थित रहेंगे। साथ ही विद्यालय के फाउंडर चेयरमैन प्रमोद झा, डायरेक्टर प्रांजल झा, मैनेजर डॉ. डी.के. आनंद, प्राचार्य श्रीमती लता नारायण पाटिल, शिक्षक-शिक्षिकायें, छात्र-छात्रायें तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के वार्षिक मैग्ज़ीन ऐस्थेटिका पार्ट-7वीं का विमोचन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय के फाउंडर-चेयरमैन, डायरेक्टर, मैनेजर, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकायें, छात्र-छात्रायें तथा अभिभावकों की मौजूदगी में किया जायेगा। वार्षिक उत्सव में कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के छात्र- छात्रायें एवं अभिभावक भी भाग ले रहे हैं, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम शामिल है।
विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के द्वारा 21 एवं 22 दिसम्बर को फूड फेयर का आयोजन किया गया है। फ़ूड स्टाल में अभिभावकों के द्वारा व्यंजन बनाये जायेंगे। साथ ही मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम ज़ोन का आयोजन भी किया गया है। विद्यालय के अभिभावकों के द्वारा 21 दिसंबर को प्रात: 9.30 से 11.30 बजे तक भारतीय संस्कृति एवं विरासत से जुड़े हुए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिसमें मेंहंदी एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता भी शामिल है।
इस दो दिवसीय वार्षिक उत्सव में कोरबा शहर के सभी अभिभावक, आम नागरिक, शिक्षाविद एवं अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्रायें भी विद्यालय में आकर आनंद उठा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.