August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-चांपा मार्ग में राष्ट्रीय राजमार्ग 49बी का निर्माण कार्य जारी है। इस बीच ग्राम ग्राम पुरैना में कार्य के दौरान जमीन के नीचे से कंकाल बाहर निकल आया। इससे महंत समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी को पत्र लिख कर आपत्ति जताते हुए निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ़ इंडिया (एनएच) द्वारा कोरबा-चांपा मार्ग का निर्माण कार्य मध्य प्रदेश के भोपाल की दिलीप बिल्डकान लिमिटेड नामक कंपनी को सौंपा हैं। वर्तमान में जिले के ग्राम पुरैना के पास सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं।
बताया जा रहा है कि निर्माण के दौरान एक स्थान पर गड्ढा खोदे जाने पर मानव कंकाल बाहर आ गया है। इसकी जानकारी जब लोगों को मिली, तब महंत समाज के लोग नाराज हो गए। ग्राम पुरैना निवासी घासीदास महंत ने एसडीएम को पत्र लिख कर कहा है कि पुस्तैनी भूमि को वर्तमान में विक्रय कर चुका हैं, पर जमीन में स्थित मठ व मरघट को विक्रय नहीं किया हूं। भूमि पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। भूमि पर खुदाई के कारण मेरे पूर्वज के हड्डियां बाहर आ गई। इससे मेरे परिवार के आस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अस्थि को पुन: दफनाने व सामाजिक भोज कराने की स्थिति निर्मित हो गई है, ऐसा नहीं करने पर सामाज के लोग बहिष्कार भी कर सकते हैं। इसलिए निर्माण एजेंसी से मठ खुदाई का उचित मुआवजा प्रदान कराया जाए, ताकि सामाजिक भोज व अन्य संस्कारिक कार्य किया जा सके। खुदाई में सावधानी बरतने की भी मांग की गयी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.