July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा वर्चुअल बैठक ली गई। जिसमें कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने कहा गया है। केंद्र सरकार ने आम जनता को लाभ दिलाने के लिए कई योजनाएं चालू की है लेकिन आज भी कई योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे लोगों के घरों तक पहुंचना जरूरी है।
बैठक में शामिल सुनीता पाटले, सरजू, अजय, बबलू डहरिया ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि कोरबा जिले में भाजपा अजा मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे हैं। उनके द्वारा योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाया गया है। इसके बाद भी आने वाले दिनों में अजा मोर्चा कार्यकर्ता लोगों के घरों तक जाएंगे और योजनाओं की जानकारी देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.