July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* दर्री जोन प्रतीक्षा बस स्टैंड में विकसित भारत संकल्प शिविर का हुआ आयोजन
* नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल रहें उपस्थित
कोरबा जिले के दर्री जोन प्रतीक्षा बस स्टैंड में विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन हुआ जिसमे नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस मौके पर उन्होंने कहा कि “जहां बाकी सभी से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं वहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी शुरू होती है, भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प के केंद्र में छोटे शहरों का विकास है। विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाहन देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा हैं। एक महीने के अंदर ही विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांवों और शहरों, विशेष तौर पर छोटे शहरों में पहुंच गई है।”
उन्होंने आगे कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार परिवार के एक सदस्य की तरह हर किसी की परेशानियां कम करने का प्रयास कर रही है, मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों की मदद की है। स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक विकास का लाभ कुछ बड़े शहरों तक ही सीमित था। लेकिन अब छोटे शहरों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर किया जा रहा हैं, इससे विकसित भारत की नींव मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य देश के कोने-कोने में लोगों को केंद्र सरकार योजनाओं के बारे में बताना और उसका लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है।
श्री अग्रवाल ने सभी जनमानस से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने अपील करते हुए कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान देशवासियों ने अपने हाथों में ले ली है और यात्रा देश के कोने-कोने तक पहुँच रही है जिससे आमजान लाभन्वित हो रहें हैं।
इस अवसर पर अपर आयुक्त खजांची कुमार, भाजपा नेता तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, पार्षद बुधवार साय यादव, फिरत राम साहू, प्रेमचंद पांडेय, पुष्पा कंवर, रोपा तिर्की, मस्तूल कंवर, मनोज अग्रवाल सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी, हितग्राही आदि उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.