February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी में अभ्यासरत हैं सभी खिलाड़ी

भारत सरकार द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने किए गए अभिनव पहल खेलो इंडिया कार्यक्रम में अब किकबाक्सिंग खेल को भी शामिल कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसियेशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदिवान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष फेडरेशन के बोर्ड मैंबर्स, सभी सदस्यों के प्रयास से 2021 से किकबाक्सिंग खेल के राष्ट्रीय संघ वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन को युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता मिली। वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम में किकबाक्सिंग खेल को जोड़ने हेतु लगातार पत्राचार व प्रयास किया जा रहा था। इसी तारतम्य में देश भर में 31 शहरो में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत खेलो इंडिया वूमेन किकबाक्सिंग लीग आयोजन हेतु कैलेंडर खेलो इंडिया अस्मिता की वेब साइट एवं फेडरेशन द्वारा जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा एवं बिलासपुर जिले में लीग के आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में बिलासपुर में 18 नवंबर 2023 को रेलवे बाक्सिंग स्टेडियम में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया महिला किकबाक्सिंग लीग हेतु जिले के सीएमए- छत्तीसगढ़ मार्शल आर्ट एवं किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के 20 महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिले से लोकिता चौहान, श्रेया शुक्ला, सृष्टि मिश्रा, अनु शर्मा, हुफैजा फातिमा, कृति शर्मा, सोनिया शर्मा, रमनदीप कौर, आदित्या पाल, आस्था गुप्ता पूर्णिमा खूंटे, आन्या पी थानकाचन, दिव्या कर्ष,आराध्या सिंघल, वृंदा अग्रवाल, पूर्णा साहू हर्षिता यादव,हिमांशी पांडेय, रुत मानिकपुरी, मनीषा सिंह, नाफिया सिद्दीकी का चयन अलग अलग आयु एवं वजन वर्ग में प्वाइंट फाइटिंग, किक लाइट, फुल कांटेक एवं लो किक इवेंट में हुआ है। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं।

सभी चयनित खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, प्रदेश ओलंपिक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष एवं सी ई ओ बशीर अहमद खान, कोरबा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी कोरबा दिनु पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, क्रीड़ा अधिकारी के आर टण्डन, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी प्यारे लाल चौधरी, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, रघुनाथ नायक, संतोष निर्मलकर,मोहमद असलम, विकास नामदेव,अमन सोनी, कुलदीप गुप्ता, सरवर एक्का, अमरदीप सिंह, ममता सिंह, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रेहाना फातिमा,प्रतिभा राय, पूजा पांडेय, जुनेद आलम, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभात साहू, अशोक साहू, मनीष बाग, रितेश साहा, रमेश साहू, अंकुश लाल यादव, लोकिता चौहान, शुभम यादव, शानू मेहराज, मोहमद आसिफ, तुलसी बरेठ, कपिल पटेल, विवेकानंद पटेल, हिमांशु यादव, तुषार सिंह, रमनदीप कौर, प्रवीण बंजारे, अमन जेनिस लकड़ा, स्वाति राजवाडे,दुर्गेश, उदय, राजकमल टोंडे, आदित्या पाल एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.