August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दंतेवाड़ा

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल केशकाल भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम आज दंतेवाड़ा पहुंचे | पूर्व आई ए एस नीलकंठ टेकाम को भारतीय जनता पार्टी ने केशकाल विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया था जहा उन्हें हाल ही में संपन्न हुए 2023 विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल हुई आज विधायक बनने के पश्चात नीलकंठ टेकाम बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे और देवी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया | विधायक निर्वाचित होने के पश्चात ये नीलकंठ टेकाम का प्रथम दंतेवाड़ा प्रवास था | श्री टेकाम ने विश्राम गृह दंतेवाड़ा में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से मुलाकात भी की | दंतेवाड़ा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने विधायक नीलकंठ टेकाम से मुलाकात कर उन्हें प्रचंड जीत की बधाई दी | इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप,वरिष्ठ भाजपाई दुर्गा सिंह चौहान,नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा पायल गुप्ता,दंतेवाड़ा भाजपा मंडल महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य रामु नेताम,खिरेन्द्र ठाकुर,कुलदीप ठाकुर,दंतेवाड़ा मंडल उपाध्यक्ष रुपन मंडल,राहुल दुबे,लक्ष्मी यादव,निखिल नाग,कीर्ति,शिव समेत समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.