July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा  नगर निगम के अमले ने बुधवारी बाजार पहुंचकर अवैध कब्जा तोड़ने की कार्यवाही की। निगम की इस कार्यवाही से कारोबारी नाराज और सख्ते में दिखे। निगम ने आगामी दिनों में अपने फुटपाथ को बेजा कब्जा से मुक्त कराने के लिए कार्यवाही करने की बात कही हैं।
बुधवारी में यूं तो सप्ताह के सभी दिन बाजार लग रहा है और लोगों को सुविधा मिल रही है। लेकिन बुधवार के दिन सबसे ज्यादा समस्याएं निर्मित होती है। बाजार के दो तरफ मुख्य मार्ग होने से जाम की समस्या इसलिए बन जाती है क्योंकि सामान खरीदारी करने के लिए यहां आने वाला वर्ग सडक़ के इर्द-गिर्द गाडिय़ां खड़ा कर देता है। दरअसल उनके लिए जो रास्ता उपलब्ध है, वहां तक व्यवसायियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत बीते वर्षों में आबंटित किये गए दुकानों को न केवल बढ़ा लिया गया है बल्कि पक्के निर्माण भी कर लिये गए हैं। यहां-वहां से आने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए निगम ने जो नाली बनाई कवर्ड किया, वहां तक भी अवैध कब्जा होने से साफ-सफाई में दिक्कत हो रही है और इसके कारण कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हो रही है। यही नहीं बाजार के अंदर जाने वाले कई रास्तों पर भी कारोबारियों ने घेराबंदी कर लिया हैं। निगम के तोडूदस्ता प्रभारी योगेश राठौर और उनकी टीम ने यहां पहुंच ऐसे सभी स्थानों का निरीक्षण कर आनन-फानन में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.