August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  रायगढ़ में शहरी व अधोसंरचना विकास कार्यों का रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य के साथ विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव के साथ शनिवार सुबह से शहर के निरीक्षण में निकले। इस दौरान राजस्व और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी भी साथ रहे।

इस दौरान शहर के केलो रीवर फ्रंट मरीन ड्राइव, संजय मैदान, दूध चिलिंग प्लांट राजीव नगर, संडे मार्केट, पॉलीटेक्निक कॉलेज, पंजरी प्लांट, पोल्ट्री फार्म, सांगीतराई व कोसमनारा में निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान विधायक ओ पी चौधरी ने इन जगहों पर आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने स्थल चिन्हांकन हेतु चर्चा की और पूरे विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान अपर कलेक्टर राजीव कुमार पांडेय, नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम गगन शर्मा, डिप्टी कलेक्टर व नजूल अधिकारी रमेश मोर, तहसीलदार लोमश मिरी सहित राजस्व और नगर निगम के आरआई पटवारी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.