June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन छ.ग. प्रदेश (कोरबा शाखा) के तत्वाधान में दिनॉक 16 दिसम्बर 2023 दिन शनिवार से 22 दिसम्बर 2023 दिन शुक्रवार तक श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है, इस हेतु मथुरा के प्रसिद्व भागवताचार्य परमपूज्य आचार्य श्री लालजी दीक्षित जी महाराज आज कोरबा पधार रहे है जिनके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 3.00 से सायं 7.00 बजे तक भागवत कथा की गंगा बहाई जायेगी।

विदित हो कि कथा के प्रथम दिवस दिनॉक 16 दिसम्बर को प्रातः 8.00 बजे मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर से श्री सप्तदेव मंदिर तक एक भव्य ’’ कलश यात्रा ’’ निकाली जायेगी जो मुख्य मार्ग से होकर मंदिर पहुॅचेगी जहॉ इस यात्रा को विराम दिया जायेगा। इस यात्रा में जो भी सम्मिलित होना चाहता है वे समय पर श्री श्याम मंदिर पहुॅचकर इस याया में शामिल होकर इसका लाभ ले सकते है, तत्पश्चात इस दिन दोपहर 3.00 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का प्रारम्भ किया जायेगा एवं इस दिन भागवत महाम्य, भीष्म स्मृति, परीक्षित चरित्र एवं शुकदेव जी के आगमन की कथा सुनाई जायेगी।

इसके दूसरे दिन अर्थात दिनॉक 17 दिसम्बर को विदुर चरित्र, कपिल उपाख्यान, सती चरित्र, एवं धु्रव चरित्र की कथा दिनॉक 18 दिसम्बर को भरत चरित्र, अजामल कथा, प्रहलाद चरित्र 19 दिसम्कर को वामन अवतार, राम जन्मोत्सव, कृष्ण जन्मोत्सव व नंदोत्सव 20 दिसम्कर को बाल लीला, गोवर्धन पूजा, 56 भोग 21 दिसम्बर को रासलीला, उद्वव गोपी संवाद, रूक्मणी विवाह एवं भागवत कथा के अंतिम दिवस अर्थात दिनॉक 22 दिसम्बर को सुदामा चरित्र, श्रीमद् भागवत व्यास पूजन, श्री शुकदेव विदाई एवं होली महोत्सव पर कथा सुनाई जायेगी एवं इसी दिन कथा का समापन किया जायेगा एवं समापन के पश्चात हवन किया जायेगा तथा प्रसाद वितरित किया जायेगा।

श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी जी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का एक क्षण भी मोक्ष प्रदान करता है एवं नगरवासियों के लिये यह सौभाग्य की बात है कि उन्हे कथा सुनने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है तो इस क्षण को बिना गवाये अधिक से अधिक की संख्या में सह-परिवार मंदिर पधारकर प्र्रतिदिन होने वाली कथा का आनंद लेंवें तथा पुण्य लाभ कमॉए एवं कथा से होने वाले लाभ को समाज के उत्थान हेुत लगायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.