June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यभार संभाल लिया है. मुख्यमंत्री साय मंत्रालय में सचिवों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं. शपथ लेने के बाद वे मंत्रालय पहुंचे इस दौरान वहां मौजूद अफसर और कर्मचारियों ने सीएम साय का आत्मीय स्वागत किया. साथ में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी मौजूद है.

सीएम साय ने शपथ लेने के बाद  लिखा – छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया सूर्योदय प्रदेश में सुशासन और विकास की नई सरकार बनाने के लिए मेरी देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व धन्यवाद। आप सभी के आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास करना ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.