May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रायपुर- कोरबा विsधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक लखनलाल देवांगन ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


इस अवसर पर विधायक केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन के सहयोगी पूर्व एल्डरमैन राधेलाल देवांगन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी लखनलाल देवांगन को ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दी और कोरबा के संबंध में जानकारी भी ली।

श्री देवांगन ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भेंट करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में वे कोरबा विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने के लिए सदैव तत्पर हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.