August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिलान्तर्गत आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की ग्रामीण रास्ते से मवेशियों को हकाल कर बूचड़खाने ले जाने के आरोप में अपराध दर्ज किया गया है। बताया जा रहा हैं की इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।
गौ सेवक अनिल चौरसिया ने बताया आरोप लगाते हुए बताया कि रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम केसला के रास्ते पशु तस्करों के द्वारा बूढ़े व जवान किस्म के 35 मवेशियों को मारते-पीटते, हकालते हुए भूखे-प्यासे लेकर पत्थलगांव के रास्ते बूचड़खाना ले जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। रजगामार पुलिस ने गौसेवक दिलीप यादव की सूचना पर ग्राम केसला मार्ग में पहुंचकर मवेशियों को ले जा रहे लोगों से पूछताछ की। पत्थलगांव के रास्ते इन्हें बूचड़खाना ले जाने की जानकारी मिलने और अनिल चौरसिया के द्वारा पशु तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।
जानकारी के अनुसार मौके पर गौ सेवक मनोज साव, अरुण शर्मा, होमेश, लक्ष्मी श्रीवास, सुनील चौरसिया, बाल्मीकि यादव, सत्यम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए थे। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर रजगामार चौकी प्रभारी राकेश सिंह के द्वारा दिलीप यादव की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 व 10 के तहत मवेशियों को ले जा रहे 4 लोगो के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया हैं। मवेशियों को देखरेख के लिए स्थानीय गौशाला के सुपुर्द किया गया है। गौ सेवक अनिल चौरसिया ने त्वरित संज्ञान में लेकर की गई कार्यवाही के लिए जिला पुलिस प्रशासन और रजगामार चौकी प्रभारी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.