सीएम बने विष्णुदेव साय.. पत्नी कौशल्या देवी ने कहा ऊपर वाले के साथ आप सबका आशीर्वाद
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर: वरिष्ठ आदिवासी नेता और आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले सरल सौम्य कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री बन गए।साथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने कहा कि
कि 30 साल की मेहनत सफल हुई. हमारे बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि सपने बड़े देखने चाहिए. वो हमने सपना देखा विधायक जी से शादी हुई थी और उनके साथ चलते-चलते सीएम पद पर पहुंच गए हैं. तो ऊपर वाले के साथ-साथ आप सभी का आशीर्वाद है.उन्होंने कहा कि हम अपने इष्टदेव को काफी मानते हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहा।उन्होंने कहा कि साय जी की जीत लिए मैंने भी चुनाव प्रचार किया था।







