August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रायपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में बाद राज्य की कमान विष्णुदेव साय को सौंपने का फैसला किया गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में रविवार को आयोजित बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यह साफ हो गया है कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री वही हैं। वहीं मुख्यमंत्री के बाद विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री के नाम पर भी मुहर लग गई है।

अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, वही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। विधायक दल की बैठक के बाद फैसला हुआ कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी जहां विष्णुदेव साय संभालेंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री पद की कमान अरुण साव और विजय शर्मा संभालेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.