June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


विधायक प्रेमचंद पटेल के हस्तक्षेप से पांच लाख मिला मुआवजा
कोरबा  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत गेवरा खदान में फिर हादसा हुआ है। गेवरा के कोयला परिवहन मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थीं मृतक की पहचान 36 वर्षीय धनीराम पटेल, सिरली बोइदा हरदी बाजार निवासी के रूप में की गयी हैं। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।
घटना के तुरंत बाद कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने उक्त मामले में संज्ञान ले त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन पर दबाव बनाकर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआजे की राशि दिलाई गई, साथ ही शव पोस्टमार्टम सहित अन्य व्यवस्था विधायक के द्वारा की गई। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहे। त्वरित कार्यवाही के माध्यम से उन्होंने बता दिया है कि प्रशासनीय व्यवस्था में अब परिवर्तन आ चुका है किसी भी प्रकार का ढील-ढाल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने एसईसीएल प्रबंधन को सख्त हिदायत दी है कि खदान क्षेत्र में होने वाले दुर्घटनाओं पर लगाम लगाए और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करें क्षेत्र के लोगों को जान में जोखिम ना डालें अन्यथा आने वाले समय में इसका हर्जाना प्रबंधन को भुगतना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.