February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा। प्रेरणा महिला मंडल अध्यक्षा सविता सचदेवा के मार्गदर्शन में मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे, वार्ड न्ंा.-25 नेहरू नगर, में स्थित छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख राणा मुखर्जी एवं प्रबजोत कौर द्वारा संचालित अपना घर सेवा आश्रय स्थल में बढ़ती हुई ठंड से बचाव हेतु मानसिक रूप से अस्वस्थ रोगी महिलाओं एवं पुरुषों को 70 गर्म स्वेटर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्षा सविता सचदेवा एवं उपाध्यक्षा अंजना कुजूर, राजेश्वरी रावत, अल्का कंसल, मालती जोशी, विभा कुरनाल, सचिव अनिता टंडन, कोषाध्यक्ष स्मिता शर्मा एवं महिला मंडल के पदाधिकारी हेमलता गुरूपंच, सुनिता शर्मा, आभा गुप्ता, पदमा जांगड़े व रंजिता कश्यप उपस्थित रही। प्रेरणा महिला मंडल कि अध्यक्षा सविता सचदेवा ने अपनी पूरी महिला टीम को उनके सराहनीय सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे मानसिक रूप से अस्वस्थ रोगियों का सहयोग प्रदान करने से हमें मन की शांति मिलती है, और मैं आशा करती हूं आगे भी इस तरह का सहयोग आप सभी के द्वारा पे्ररणा महिला मंडल को मिलता रहेगा। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह के कार्यों को हम आगे बढ़ाते हुए प्रेरणा महिला मंडल को नई ऊंचांई तक पहुंचाएंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.