June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दंतेवाड़ा विधानसभा के नव निर्वाचित भाजपा विधायक चैतराम अटामी आज कार्यकर्ताओ के साथ बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन करने दरबार पहुंचे जहा उन्होंने देवी दर्शन कर आशीर्वाद लिया,दंतेवाड़ा शहर में जगह जगह कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी के साथ नव निर्वाचित विधायक चैतराम अटामी का स्वागत किया,टेकनार चौक में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी व जे सी बी द्वारा पुष्प वर्षा कर लड्डू के बराबर तराजू से तौल कर चैतराम अटामी का अलग अंदाज में स्वागत किया | दंतेवाड़ा जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी भी इस दौरान उपस्थित रहे व उन्होंने भी कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर बधाई दी एवं देवी दर्शन किया | मंदिर दर्शन के पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधायक चैतराम बचेली व किरंदुल पहुंचे जहा जगह जगह कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी व पुश गुच्छ के साथ विधायक का स्वागत किया | लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के पश्चात भी विधायक अपने कार्यकर्ताओ से मुलाकात करने पहुंचे,बारिश में भी कार्यकर्ताओ का जोश जीत की ख़ुशी को जाहिर करता नजर आया | किरंदुल में बी टी ओ कार्यालय में भी नव निर्बाचित विधायक चैतराम का बी टी ओ के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया | किरंदुल पहुँच कर विधायक चैतराम ने कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर विभिन्न समाज के लोगो से मुलाकात किया | इस दौरान ओजस्वी मंडावी,विजय प्रसाद तिवारी,रामबाबू गौतम,शरद अवस्थी,संतोष गुप्ता,धीरेन्द्र प्रताप,कमला विनय नाग,नन्दलाल मुडामि,सत्यजीत चौहान,दुर्गा सिंह,पिंटू उइके,सतीश प्रेमचंदानी,दीपक बाजपेयी,संजय पांडे,मुकेश शर्मा,मुन्ना मरकाम,रामु नेताम,राहुल असरानी,श्रवण कड़ती,पायल गुप्ता,खिरेन्द्र ठाकुर,सुमित सिंह,सुमित सरकार,डी पि मिश्रा,राजेश कश्यप,कुणाल ठाकुर,ममता गुप्ता,गौरांग साहा,रविंद्र सोनी,आर सी नहक,अमरीक सिंह,कुलदीप ठाकुर,धनसिंघ नाग,नन्द किशोर राणा,अमलेंदु चक्रबोर्ती,विनोद साहू,उषा किरण पात्रे,अंति वेक,अर्जुन भास्कर,मलिका अटामी,किरण भदौरिया,उरदो ठाकुर,मोहन ठाकुर,राहुल दुबे,राघवेंद्र गौतम,कृष्णकांत शिवहरे,अनुज भदौरिया,रवि भदौरिया,अरविन्द कुंजाम,लक्ष्मी यादव,लक्ष्मीनाथ यादव,निखिल नाग एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.