June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिले में 02 दिसंबर को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 नवंबर की शाम प्रार्थी का भाई परमेश्वर यादव अपने दोस्तो के साथ कार्तिक पूर्णिमा मनाने गया था उसके बाद एक बार घर वापस आकर कुछ देर बाद पुनः घर से बाहर घुमने निकला जो घर वापस नही आया। रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 60/23 अपराध क्रमांक 489/2023 धारा 363 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला से अपराध के संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेज कुमार यादव के नेतृत्व में संदेही को बुलाकर पूछताछ की गयी जो उसने कबूल किया की घटना दिनांक अन्य लोगो के साथ प्रार्थी के नाबालिक भाई परमेश्वर को मानगुरू पहाड झोका नाला तरफ जंगली सुअर होने एवं फसल देखने जाना है कहकर ले गये। जो रात्रि लगभग 09:30 बजे झोका तालाब के पास पगडंडी रास्ते में सेंट्रिग खुला तार में बिजली करेंट लगने से भुवन सिह करेंट के चपेट में आने से वहीं गिर गया कडाई से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया उन्होंने बताया की सब लोग मिलकर जंगली सुअर फंसाने के लिए अवैध रूप से सेंट्रिंग तार बिछा कर बिजली करेंट सप्लाई किये थे जिसमें उसकी बिजली करेंट से मृत्यु हो जाने पर उसके शव को मानगुरू पहाड़ ऊपर छिपा दिया संदेही के निशानदेही पर मानगरू पहाड से मृतक का शव को बरामद कर शिनाख्ती पंचनामा तैयार किया गया मौके पर देहाती मर्ग चाक कर शव पंचनामा किया गया जो मृतक का शव 06-07 दिन पुराना होने से सड-गल कर कीडे लगा गया था शव पंचनामा बाद शव का पीएम हेतु सीएचसी कटघोरा रवाना किया गया।
उनके विरूद्ध धारा 363, 201, 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से गवाहों के समक्ष 03 दिसंबर को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण का एक आरोपी फरार बताया जा रहा हैं, विवेचना जारी हैं।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तेजकुमार यादव, सउनि कुवर साय पैकरा, विनोद खाण्डे, प्रआर दीपक कश्यप, राजेन्द्र मरकाम, संदीप पाण्डेय, आरक्षक महेन्द्र चंद्रा, नंदलाल सारथी, मनीष साहू, भुनेश्वर आदिले, अजय खुटले, अरूण पाटले, सुखदेव मुण्डा, खम्हन सिंह, राजेन्द्र कंवर, रामसुददीन मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.