June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


पैसे की लेनदेन में युवक द्वारा अपने साथी की हत्या कर देने का आरोप
कोरबा जिले में 14 मई 2023 को मृतक बसंत कुमार अपने साथी के साथ अपने मजदूरी का पैसा लेने कोरबा आये थे जो कोरबा से दोनों अपने कार्य का पैसा लेकर शाम लगभग 05-06 बजे अपने गांव भुलसीडीह वापस गए। बताया जा रहा हैं की उसके बाद मृतक के घर के पास गली में दोनों के मध्य पैसे को लेकर कुछ विवाद हुआ तब कथित आरोपी ने अपने साथी बसंत कुमार कंवर को धक्का देकर जमीन में गिरा दिया और अपने पास रखे खटिया के पाटीनुमा लकड़ी के डंडा से उसके सिर एवं मस्तक में मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी सिम्स अस्पताल बिलासपुर में ईलाज के दौरान 15 मई 2023 को मृत्यु हो गयी।
जिसकी बारे में कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराया गया। उनके द्वारा प्रभारी रजगामार सउनि राकेश सिंह को तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर पुलिस की टीम के द्वारा घटना के प्रत्यक्षदर्शी से जानकारी प्राप्त कर होने पर आरोपी के विरूध्द धारा 302 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर उसकी पता-तलाशी की गयी तब तक कथित आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था।
विशेष सूत्रों से जानकारी प्राप्त होने पर कथित आरोपी को दबिश देकर कर पकड़ा गया और आरोपी से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सउनि राकेश सिंह चौकी प्रभारी रजगामार, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार सिंह, गुरुवार सिंह, आरक्षक रूप नारायण साहू सायबर सेल से महिला आरक्षक रेनू टोप्पो, डेमन ओगरे, विकेश्वर प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.