June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार के रसायन शास्त्र विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला तकनीशियन भुजबल यादव 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। भुजबल यादव का महाविद्यालय में 32 वर्ष का लंबा कार्यकाल रहा।
रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष एम.एम. वैष्णव ने अपने उद्बोधन में बताया कि भुजबल यादव की कर्तव्य निर्वहन के प्रति निष्ठा तथा सीखने की जिज्ञासा समस्त कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। डॉ. एस.के. मूर्ति ने उन्हें सेवानिवृत्त जीवन की बधाई देते हुए उनके लंबे कार्यकाल को याद किया। अखिलेश पांडेय तथा बलदेव अहीर ने भुजबल के साथ अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों के बारे में बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य शिखा शर्मा ने सेवानिवृत्त जीवन के पश्चात एक कर्मचारी के जीवन में होने वाले परिवर्तन के बारे में अपनी बात रखते हुए भुजबल यादव को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्हें शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर उनकी दीर्घ सेवा अवधि के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्य शर्मा ने एवं शिव कुमार दुबे ने आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.