August 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा। सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार विनोद सिन्हा ने जारी एक बयान में बताया कि पेट्रोल डीजल यार्ड से निकले टैंकर छुरी के राजा ढाबा में वर्षों से अवैध कारोबार की जा रही है इस कारोबार में स्थानीय प्रशासन के कुछ नौकरशाह तथा सफेद पोसो के सहयोग से चल रहे अवैध कारोबार पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला शुक्ला द्वारा की गई कार्रवाई सराहनीय है।
सिन्हा ने आगे बताया कि राजा ढाबा द्वारा अवैध डीजल -पेट्रोल के किए जा रहे कारोबार पूर्व में भी छापामारी कर बंद कर दी गई थी ऐसा सूत्रों का मानना है की स्थानीय कुछ नौकरशाह हो तथा सफेद पोसो के सहयोग से प्रतिमाह नजराना तथा 30 लीटर पेट्रोल डीजल लेकर अवैध कारोबार मैं सहयोग कराया जा रहा था इसी तरह आए दिन स्थानीय नौकरशाह तथा सफेद पोसो के सहयोग से कुसमुंडा व दीपिका में अवैध कोयला की कारोबार डीजल पेट्रोल की चोरी जारी है इसी तरह कबाड़ का भी धंधा फल-फूल रहा है पुलिस अधीक्षक महोदय को चाहिए कि दीपिका, कुष्मांडा में भी सूक्ष्म कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर रोक लगाने तथा अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने से ऊर्जाधानी में अवैध कारोबार करने वालों पर लगाम लग सकती है वरना छापामारी चलती रहेगी अवैध कारोबार का भी धंधा जारी रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.