April 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* भाजपाइयों ने टनल में फंसे श्रमिकों के लिए की प्रार्थना
कोरबा  उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल के धंसकने के कारण के कई मजदूर उसमें फंस गए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने वन विभाग स्थित हनुमान मंदिर में जाकर दीप प्रज्वलित कर उनके जान की सुरक्षा और सलामती की मंगल कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कोरबा नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों की सहयोग करने के लिए हमेशा आगे रहती है। वसुधैव कुटुंबकम के साथ पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। मानवता के प्रति सजगता के साथ लोगों का ध्यान रखते हुए सेवा भावना को आगे बढ़ा कर हम सबको साथ चलना चाहिए। निश्चित तौर पर टनल में फंसे सभी की सुरक्षा की सलामती की मंगल कामना करते हैं।
उक्त कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता राम नारायण सोनी, मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा, सुमन सोनी, प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मण श्रीवास, राम त्रिपाठी, चंदन सिंह, राजेश सोनी, राजेश राठौर, लालेश दुबे, पंकज देवांगन, चंदन मजूमंदार, राम कल्याण, नवीन यादव, मोंटी पटेल के साथ अन्य कार्यकर्ता और आमजन सम्मिलित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.