July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिले में सांप निकलने की घटना निरंतर जारी हैं, ठंड के मौसम में आमतौर पर सांप के निकलने की घटना कम हो जाती हैं पर यहां तो कम होने का नाम ही नहीं ले रहा बल्कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार घर, गाड़ी में सांप घुसने की घटना सामने आ रही हैं। हाल ही में कई बाइक और स्कूटी में घुसे सांपो का रेस्क्यू किया गया।
इसी कड़ी में 112 टीम को ग्राम झगरहा के एक मकान में सांप घुसने की सुचना मिली, जिस पर 112 की टीम मौके स्थल पर पहुंच कर सांप पर नज़र बनाएं रखी वहीं आरक्षक और चालक ने बिना समय गवाए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी।
वे उस वक्त मोती सागर पारा के एक घर में रेस्क्यू कर ही रहें थे जिसके कारण थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही गई फिर थोड़ी देर बाद पहुंचे जितेंद्र सारथी ने कोबरा का रेस्क्यू चालू किया, घर वालों ने बताया कोबरा ने 7 मुर्गी के अंडों को निगल लिया हैं, जिसके कारण वो भाग नहीं पा रहा हैं। आखिरकार कोबरा को स्टोर रूम से बाहर निकाला गया, कोबरा सांप ने एक-एक कर सभी अंडो को उगल दिया फिर उसे रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया गया तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सांस ली और 112 टीम के साथ रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया, सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.