भाजपा विधानसभा प्रत्याशी चैतराम अटामी ने समर्थको के साथ किया माता दंतेश्वरी का दर्शन




दंतेवाड़ा से भाजपा ने बतौर विधानसभा उम्मीदवार चैतराम अटामी पर भरोसा जताया है वर्तमान में चैतराम अटामी भाजपा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष भी है | आज नवरात्री के प्रथम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी अपने समर्थको के साथ माता दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे व देवी दर्शन कर जीत का आशीर्वाद माँगा | मंदिर दर्शन के दौरान भाजपा दंतेवाड़ा एकजुट एवं पूरी तरह से चुनाव के लिये तैयार दिखी जिससे भाजपा नेताओ में टिकट की घोषणा के पश्चात आपसी खींचतान के खबर पर विराम लग गया | इस दौरान चैतराम अटामी को प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया | जयस्तंभ चौक दंतेवाड़ा में भाजपाई भारी संख्या में उपस्थित हुए व चैतराम अटामी के साथ रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए माता के दरबार तक पहुंचे | भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा की दंतेवाड़ा विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर वे भाजपा राष्ट्रिय नेतृत्व,प्रदेश नेतृत्व व समर्थको का दिल से अभिनन्दन करते है व विश्वास दिलाते है की पूरी निष्ठां एवं एकजुटता के साथ कार्यकर्ताओ को साथ लेकर घर घर तक जायेंगे व दंतेवाड़ा विधानसभा सीट जीतते हुए भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाने का जनता से आशीर्वाद मांगेंगे | इस दौरान समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे |
