July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


14 व 15 अक्टूबर को जलाराम मंदिर में होगा गरबा का आयोजन वितरण
कोरबा जिले में गुजराती समाज द्वारा समाज के भवन में 15 अक्टूबर से नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 15 अक्टूबर को सुबह 10 से 12 बजे घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ होगा। गुजराती समाज के अध्यक्ष नलीन भाई शाह व सचिव अतुल चौहान ने बताया कि गुजराती समाज के सदस्यों के लिए गरबा का वितरण 14 व 15 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे व शाम को 4 से 6 बजे तक संत जलाराम मंदिर में किया जाएगा।
प्रति गरबा का शुल्क 70 रुपए निर्धारित किया गया है। 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक गुजराती समाज भवन परिसर में आकर्षक लाइटिंग व साज-सज्जा के साथ प्रतिदिन रास-गरबा की धूम रहेगी। प्रथम आरती रात्रि 9 बजे व द्वितीय आरती रात्रि 12 बजे की जाएगी। महाअष्टमी हवन 22 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इसी दिन महाआरती रात्रि 11 बजे की जाएगी। गुजराती समाज के अध्यक्ष नलीन भाई शाह व सचिव अतुल चौहान ने समाज के सभी सदस्यों से नवरात्रि महोत्सव में सपरिवार उपस्थित होने आग्रह किया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.