July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  सौरभ कुमार के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू संपादन हेतु जिले में गठित स्थैतिक निगरानी दल एवं उड़न दस्ता दल, वीडियो निगरानी दल व लेखा अधिकारियों के दलों का 09 अक्टूबर 2023 को जिला पंचायत सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सभाकक्ष में
9 अक्टूबर 2023 को जिला मास्टर ट्रेनर प्रातः 11 से 12 बजे तक विधानसभा क्षेत्र कमांक – 20 रामपुर एवं क्रमांक – 21 कोरबा हेतु गठित स्थैतिक निगरानी दल एवं उड़न दस्ता दल के साथ नियुक्त पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को
प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही विधानसभा क्षेत्र कमांक – 22 कटघोरा एवं क्रमांक – 23 पाली तानाखार हेतु गठित स्थैतिक निगरानी दल एवं उड़न दस्ता दल के साथ नियुक्त पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण उक्त तिथि को दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक आयोजित किया गया है।

इसी प्रकर निर्वाचन 2023 हेतु गठित वीडियो अवलोकन दल एवं वीडियो निगरानी दलों के सभी अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण 09 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक आयोजित है एवं व्यय नियंत्रण हेतु बनाई गई लेखा टीम के सभी अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण दोपहर 03 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में रखी गई है। सभी गठित दलों के अधिकारी कर्मचारियों को उक्त निर्धारित तिथि व समय पर अपने दलों के साथ प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.