July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बस्ती में रहने वाला एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला हैं। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक-33 रामपुर बस्ती में रहने वाला विजय यादव नामक व्यक्ति उम्र लगभग 28 वर्ष शनिवार से लापता था। परिजन विजय यादव की खोजबीन कर रहे थे इसके साथ परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली थाने में दी थी। कोतवाली पुलिस भी लापता विजय की तलाश कर रही थी।
कुछ लोगों ने फोन के माध्यम से सूचना दी की ग्राम कटबीतला तीन पुलिया के पास पानी में एक युवक का शव पानी में तैर रहा है सूचना प्राप्त होते ही परिजन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव की विजय यादव उर्फ मोनू के रूप में पहचान की पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस परिजनों से भी जानकारी प्राप्त कर रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.