January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


मार्ग पर दोनो ओर लग गया जाम
कोरबा जिले के जंगल में इन दिनों बड़ी संख्या में हाथियों का दल विचरण कर रहा है।रविवार को भी एक स्थान पर हाथियों का दल सड़क पार करते दिखा। हाथी के देखे जाने के बाद जान बचाकर सुरक्षित दूरी पर चले जाने की बजाय लोग बड़ी संख्या में सड़क पर ही खड़े रहे और जान जोखिम में मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे। अब ऐसे में अगर हाथी गुस्से से हमलवार हो जाए और कोई दुर्घटना घट जाए तो इसका दोषी किसे ठहराया जाएगा, यह सोचने का विषय है।
कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। जिसके कारण वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले भी जंगली हाथियों का दल जंगल से निकलकर कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गया था। करीब 45 हाथी ग्राम चोड़धवा के पास पहुंच गए। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग आधे घंटे तक अवागमनs बाधित रहा।
मुख्य मार्ग पर हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। हाथियों के जंगल में जाते ही फिर से मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.