कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस की बोगी से धुआं निकलने पर सकते में आए यात्री घंटो खड़ी रही ट्रेन
1 min read




कोरबा-यशवंतपुर के बीच चलने वाली यशवंतपुर एक्सप्रेस में सवार यात्री उस वक्त एकाएक सकते में आ गए जब ट्रेन के बी-1 बोगी से धुआं निकलने लगा। बताया जा रहा हैं की तकनीकी खामी के कारण यह घटनाक्रम घटित हुआ हैं।ट्रैन की बोगी से धुआं निकलने के कारण ट्रेन बिलासपुर-भाटापारा के बीच घंटो खड़ी रही जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जरुरी सुधार कार्य कर ट्रेन को रवाना किया।


