July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा दो युवकों सहित मवेशी की हुई घटना स्थल पर मृत्यु  कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में हुआ सड़क हादसा

1 min read

 


ट्रेलर और बोलेरो में हुई जोरदार भिड़ंत
वोलेरो के उड़े परखच्चे
कोरबा जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 तानाखार पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ हैं। ट्रेलर और बोलेरो की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बोलेरो चालक सहित एक अन्य की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई वही ट्रेलर की चपेट में आकर एक मवेशी की भी मृत्यु हो गई। इस घटना का कारण सड़क पर बैठे मवेशियों को माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं दोनों भरतपुर से अपने पिता को लेने बिलासपुर जा रहे थे। दोनों मृतक की पहचान ज्ञान दुबे व प्रेम दुबे के रूप में कि गयी हैं। चालक का शव बोलेरो में फंसे होने से डायल 112 व एम्बुलेंस की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कटघोरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही कर रही हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.