March 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


कोरबा औद्योगिक जिला कोरबा में अब तक डेंगू के 26 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम के साथ बैठक की। इसमें विशेष अभियान चलाने की कार्य योजना तय की गई। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अपने आसपास में कहीं भी पानी का जमाव न होने दें।
मलेरिया और डेंगू के मामले हर वर्ष बारिश के मौसम में सामने आते हैं। मच्छरों के जरिए फैलने वाली यह बीमारी कई मामलों में लोगों की मौत का कारण बन जाती है।
स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम के साथ एक बैठक की। इसमें कई बिंदुओं पर विचार करने के साथ जरूरी निर्णय लिए गए। जिले में अब तक डेंगू के 26 मामले आए हैं। इनमें से 6 मामले एसईसीएल क्षेत्र से संबंधित है। इसलिए हर तरफ सफाई पर विशेष जोर देने को कहा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि इस प्रकार की बीमारियां मुख्य रूप से पानी का जमाव होने के कारण होती है। जरूरत इस बात की है कि लोग हर कहीं सफाई रखें, मच्छरों का लार्वा उत्पन्न न होने दें।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.