July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक 29 सितंबर को आयोजित

1 min read

 बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की होगी समीक्षा
कोरबा लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 29 सितम्बर को जिला पंचायत कोरबा के सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
इनमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए मकान शहरी), प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम आदि योजनाएं शामिल हैं। बैठक में संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देशित किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.