July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं

1 min read


194 आवेदकों ने दिए आवेदन
कोरबा  जिला कार्यालय में आयोजित जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुँचे लोगों से जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की।
जनचौपाल में 194 लोगों ने आवेदन दिए। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, नौकरी की मांग, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, आर्थिक सहायता, मुआवजा प्रकरण के निराकरण, लंबित मजदूरी भुगतान, बिजली समस्या संबंधी शिकायतें, नामांतरण, सीमांकन, पेंशन प्रकरण, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण सहित अन्य आवेदन भी शामिल रहे। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रदीप साहू एवं दिनेश कुमार नाग सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.