July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों में पास,भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

1 min read

कोरबा।महिला आरक्षण विधेयक गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। इस विधेयक के कानून बनने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित की जाएंगी। बुधवार को लोकसभा में मौजूद 456 सांसदों में से दो ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ मतदान किया था, जबकि गुरुवार को राज्यसभा में मौजूद सभी 214 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया।

दोनो सदनों में विधेयक पारित होने के बाद भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू सिंह,मनोरमा शर्मा,ज्योति वर्मा सहित महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्न पारखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.