July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

चिन्हित जगह को खोदकर पुलिस तलाश करेगी न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना का कंकाल

1 min read

 

कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में कुसमुंडा निवासी न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना के लापता होने के 5 साल बाद उसकी हत्या कर शव दफनाने का राज खुलने से पुलिस को अब कंकाल की तलाश है। इस हत्याकांड में शामिल कथित आरोपियों को लेकर पुलिस दर्री फोरलेन सड़क के उस जगह पर भी पहुंची, जहां पर शव को दफनाने की बात पुलिस की पूछताछ में उक्त कथित आरोपियों ने स्वीकार किया है।इसके लिए रोड कटिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साल 2019 में लापता न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या के रहस्य से पर्दा उठ गया है, लेकिन अब तक कंकाल बरामद नहीं हुआ है। हत्या के मामले में कथित आरोपी जिम ट्रेनर और उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अब पुलिस कंकाल बरामदगी के लिए आरोपियों को दर्री फोरलेन सड़क के कोहड़िया के पास लेकर पहुंची, ताकि जिस जगह पर शव को दफनाना बताया जा रहा हैं, उसके सही स्थान की जानकारी मिल सके। बताया जा रहा हैं की पुलिस ने फोरलेन सड़क की कटिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
इसके पहले भी पुलिस ने फोरलेन सड़क के आसपास खुदाई की थी, लेकिन अब कोर्ट से अनुमति मिलने से सड़क की कटिंग की जाएगी। फोरलेन सड़क के निर्माण के दौरान सलमा की हत्या कर रोड के गड्ढे में शव दफनाने की बात कथित आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.