July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोल साइडिंग की समस्या से निजात पाने ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन  एक सप्ताह की दी मोहलत

1 min read

कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सरगबुंदिया रेल्वे स्टेशन में कोल साइडिंग एवं बरपाली बस स्टैण्ड से स्टेशन रोड में कोल परिवहन तत्काल बंद कराने के लिए एकजुट ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा है। बरपाली व सलिहाभाठा के सरपंच सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा है कि यदि कार्यवाही नहीं होती है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि पिछले कुछ महीने से सरगबुंदिया रेल्वे स्टेशन को कोल साइडिंग बना दिया गया है एवं बरपाली बस स्टैण्ड से स्टेशन रोड को कोल परिवहन मार्ग में परिवर्तित कर दिया गया है। इससे ग्रामवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरगबुंदिया रेल्वे साइडिंग से बरपाली के अलावा आसपास के गांव बंधवाभांठा, सलिहाभांठा, सरगबुंदिया, डोंगरीभांठा आदि भी प्रभावित हो रहे हैं। सभी गांवो की जनता कोल डस्ट से परेशान हो गई है साथ ही कृषि भूमि पर भी असर पड़ रहा है।
जिस मार्ग से कोयला परिवहन किया जाता है उस मार्ग में दो स्कूल, दो बैंक के अलावा आवासीय क्षेत्र है। कोल परिवहन से ग्रामीणों के साथ-साथ छोटे स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उक्त समस्या से पहले भी ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है किन्तु प्रशासन द्वारा अब तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है।
ग्रामवासियों की समस्या पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आगामी एक सप्ताह में सरगबुंदिया कोल साइडिंग को बंद करते हुए कोल परिवहन पर रोक लगाई जाए। यदि पत्र पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती है तो ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने हेतु मजबूर होंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.