August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डिजीटल मिडिया एसोसियेशन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “मां तुझे सलाम” कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

1 min read

 


विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत होगी ऊर्जाधानी

कोरबा डिजीटल मिडिया एसोसियेशन कोरबा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम “मां तुझे सलाम” का आयोजन किया जा रहा हैं। इंदिरा स्टेडियम राजीव गांधी ऑडिटोरियम कोरबा में शाम 5:00 बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित “मां तुझे सलाम” कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न कराने हेतु शहर में जोर-शोर से तैयारी की जा रही हैं, स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर सांस्कृतिक गीत एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयो एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित की गई है, एसोसियेशन के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया की उक्त कार्यक्रम में मशहूर कलाकारों की प्रस्तुति दी जाएगी, इसके साथ-साथ ही समाज में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले चयनित लोगों का डीएमए पुरस्कार से सम्मानित करने साथ ही अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, पुरे कार्यक्रम की रूप रेखा समिति द्वारा निर्धारित कर ली गई है, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियो को पूर्ण कर लिया गया है।

 


महाविद्यालय/विद्यालय एसोसियेशन से संपर्क कर दर्ज करा सकते है प्रतिभागिता

डिजीटल मिडिया एसोसियेशन द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में जिले के महविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं एकल गायन/समूह नृत्य में प्रतिभागी बनने हेतू एसोसियेशन के संपर्क नंबर 98271-73437, 94241-41414 पर फोन द्वारा जानकारी प्राप्त करने साथ ही अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करा सकते हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.