July 21, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के निर्देशन में भाजपा के जिला कार्यालय में 22 जुलाई दिन शनिवार को संभाग स्तरीय मीडिया की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में संभाग के विभिन्न जिलों एवं विधानसभाओं में मीडिया का दायित्व निर्वहन कर रहे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी जो अनेक कालखंडो में विविध विषयों पर आधारित होंगे।
कार्यशाला में मुख्यरूप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, विधायक रजनीश कुमार सिंह, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, प्रदेश के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं प्रांत मीडिया पेनलिस्टस्ट सुशांत शुक्ला उपस्थित रहेंगे।
कार्यशाला की अपेक्षित श्रेणी में बिलासपुर संभाग के जिला मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी और विधानसभा के मीडिया प्रभारी, सह प्रभारीयों को रखा गया है, उक्त जानकारी भाजपा मिडिया प्रभारी प्रणव शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.