November 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में अब कार्यालयीन अनुशासन और समयबद्धता को लेकर सख्ती दिखाई देने लगी है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा अचानक नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं और कार्यालयीन व्यवस्था का जायजा लिया। उनके औचक निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों के निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने की स्थिति सामने आई, जिस पर अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को फटकार लगाई।

 

 

ड्यूटी के समय गायब, जनता को परेशानी क्यों?

कार्यालय में समय पर उपस्थिति नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष ने कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि ड्यूटी का समय केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से करें। कामकाज में लापरवाही, देर से पहुंचने और मनमानी करने की प्रवृत्ति अब स्वीकार नहीं की जाएगी।

पालिका कार्यालय जनता की सेवा का केंद्र, लापरवाही नहीं चलेगी

अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि नगर पालिका परिषद आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण केंद्र है। लोग अपने काम लेकर कार्यालय पहुंचते हैं, ऐसे में यदि कर्मचारी ही समय पर मौजूद नहीं होंगे तो आम जनता को बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता दें और उन्हें कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर न करें।

 

 

निरीक्षण से कर्मचारियों में हलचल, व्यवस्था सुधारने का स्पष्ट संकेत

अध्यक्ष के अचानक कार्यालय पहुंचने और सख्त रुख अपनाने से कार्यालयीन व्यवस्था में हलचल देखी गई। इस निरीक्षण को कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति, कार्यप्रणाली में सुधार और आम जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

अब सवाल यही है कि क्या इस सख्ती के बाद पालिका कार्यालय में समय पर पहुंचने की व्यवस्था नियमित होगी और जनता को अपने काम के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की समय पर उपलब्धता मिलेगी? अध्यक्ष के इस औचक निरीक्षण ने स्पष्ट कर दिया है कि नगर पालिका के कामकाज में अनुशासन और जनसेवा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.