समाजसेवा और संगठन के प्रति समर्पित अशोक मोदी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
दीपों का पर्व जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा का संचार करे, समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रकाश फैले – अशोक मोदी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//*// कोरबा। समाजसेवी एवं संगठनकर्ता अशोक मोदी ने दीपावली के पावन पर्व पर कोरबा जिले सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।
अशोक मोदी ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से पर्व को आपसी सद्भाव, उत्साह और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र की उन्नति में प्रत्येक व्यक्ति की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण है।
अशोक मोदी
समाजसेवी एवं संगठनकर्ता, कोरबा
आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
