### दीपावली, धनतेरस, छठ पूजा एवं गुरुनानक जयंती पर सनी सिंह ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री श्री सनी सिंह ने दीपावली, धनतेरस, छठ पूजा एवं गुरुनानक जयंती के पावन अवसर पर कोरबा जिले सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश लेकर आए। धनतेरस पर सभी के घरों में आरोग्य एवं संपन्नता बनी रहे। वहीं छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा और प्रकृति उपासना का प्रतीक है। गुरुनानक जयंती हमें सेवा, सद्भाव, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
श्री सनी सिंह ने कामना की कि सभी पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाए जाएं तथा कोरबा जिले में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
